तिलहर में कांग्रेस के संविधान संवाद में जुटी भीड़, नेताओं ने रखे विचार![]()
टेन न्यूज।। 19 सितम्बर 2026 ।। अमुक सक्सेना
तिलहर/शाहजहांपुर। नगर स्थित साद उल्ला फार्म हाउस में शनिवार को कांग्रेस के संविधान संवाद एवं ओबीसी हक हुंकार सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की आयोजन व्यवस्था की जिम्मेदारी खड़खड़ी प्रधान अरविंद राठौर ने संभाली। कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
अरविंद राठौर ने अजय राय का फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान भगवान गणेश और महात्मा बुद्ध की प्रतिमा तथा डॉ. भीमराव आंबेडकर का चित्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने अपने संबोधन में केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर रोजगार सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर राजनीतिक आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि देश का युवा रोजगार की तलाश में भटक रहा है और रोजगार की मांग उठाने पर युवाओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है।![]()
सीतापुर सांसद राकेश कुमार राठौर ने भी किसानों, युवाओं और व्यापारियों से जुड़े मुद्दे उठाए। उन्होंने कहा कि रोजगार के अवसरों को लेकर युवाओं के सामने चुनौतियां बनी हुई हैं।
सम्मेलन संयोजक अरविंद राठौर ने अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार जताते हुए युवा शक्ति की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि युवा देश को प्रगति के रास्ते पर आगे ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।![]()
कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता, हीरा ठाकुर, बहोरन राठौर, रामकुमार राठौर, रामदास राठौर, हरप्रीत सिंह ‘लाली’, सतेंद्र चौधरी, आशीष पाल, भूरे खां, अजय कुमार वर्मा, प्रोफेसर जानेआलम, आनंद गंगवार, इंद्रजीत, रामपाल भोजवाल, रामभरोसे, जुगेंद्र वर्मा, धर्मपाल वर्मा और ऋषिपाल राठौर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।