• Sat. Sep 19th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कन्नौज जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, मौके पर निपटाए गए कई मामले

ByTen News One Desk

Sep 19, 2026
3 Views

कन्नौज जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, मौके पर निपटाए गए कई मामले


टेन न्यूज ।। 19 सितम्बर 2026 ।। रिपोर्ट नीरज प्रताप सिंह, लोकेशन छिबरामऊ कन्नौज

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां तहसील छिबरामऊ में जनता की समस्याओं को सुनने और उनके तुरंत समाधान के लिए संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, इस बैठक की कमान खुद जिले के आला अधिकारियों नें संभाल रखी थी

कन्नौज के छिबरामऊ में आज जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, इस मौके पर कानून व्यवस्था और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार भी मुस्तैद नजर आए

बैठक में उप जिलाधिकारी (SDM) छिबरामऊ, क्षेत्राधिकारी (CO) छिबरामऊ समेत जनपद और तहसील स्तर के सभी विभागों के आला अधिकारी मौजूद रहे, ताकि जनता की हर एक परेशानी का मौके पर ही निपटारा किया जा सके

अगर आंकड़ों पर नजर डालें,तो आज समाधान दिवस में कुल 16 विभागों से 240 शिकायतें दर्ज की गई, इनमें हमेशा की तरह सबसे ज्यादा मामले जमीन और राजस्व से जुड़े रहे,जहां राजस्व विभाग की 99 शिकायतें सामने आई

इसके अलावा पुलिस विभाग की 76, विकास विभाग की 20, आपूर्ति विभाग की 15 और चकबंदी विभाग की 9 शिकायतें दर्ज की गई

राहत की बात यह रही कि जिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व विभाग से जुड़ी 20 शिकायतों का मौके पर ही दोनों पक्षों को सुनकर तुरंत निस्तारण कर दिया गया

वहीं,बची हुई 220 लंबित शिकायतों को लेकर जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री बेहद सख्त नजर आए, उन्होंने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को कड़े लहजे में निर्देश दिया है कि, समय सीमा के भीतर इन सभी मामलों का निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से निपटारा किया जाए, जनता की समस्याओं में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

टेन न्यूज़ के लिए छिबरामऊ कन्नौज से नीरज प्रताप सिंह की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!