सुल्तानपुर में पुलिस ने 23 लाख के 151 गुम मोबाइल बरामद![]()
टेन न्यूज़ ।। 20 सितम्बर 2026 ।। राकेश सिंह ब्यूरो
सुल्तानपुर। गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की तलाश में सुल्तानपुर पुलिस की सर्विलांस सेल को बड़ी सफलता मिली है। CEIR पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर पुलिस ने 151 मोबाइल फोन बरामद कर उनके धारकों को वापस सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 23 लाख रुपये बताई गई है।
एसपी विनीत जायसवाल के निर्देशन और एएसपी वृजनारायण सिंह के पर्यवेक्षण में सर्विलांस सेल ने जिले की पुलिस टीमों के सहयोग से मोबाइल फोन को ट्रेस किया। बरामद मोबाइलों में वीवो के 40, रियलमी के 26, ओप्पो के 20 और रेडमी के 15 मोबाइल समेत विभिन्न कंपनियों के फोन शामिल हैं।
मोबाइल फोन वापस मिलने पर धारकों ने पुलिस का आभार जताया। पुलिस ने लोगों से अपील की कि मोबाइल गुम या चोरी होने की स्थिति में तत्काल CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, मोबाइल का IMEI नंबर सुरक्षित रखें और संबंधित सिम को बंद कराएं।