• Fri. Sep 25th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

ठाकुर रोशन सिंह इंटर कॉलेज में हर्षोल्लास से मनाया एनएसएस स्थापना दिवस

ByTen News One Desk

Sep 25, 2026
11 Views

ठाकुर रोशन सिंह इंटर कॉलेज में हर्षोल्लास से मनाया एनएसएस स्थापना दिवस


टेन न्यूज़ !! २५ सितम्बर २०२६ !! मुनीश चन्द्र शर्मा

फतेहगंज पूर्वी/ बरेली। ठाकुर रोशन सिंह इंटर कॉलेज चठिया फैजू में 24 सितंबर को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक और एनएसएस स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

विद्यालय प्रबंधक डॉ. हरिओम सिंह राठौर ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों में अनुशासन, कर्तव्यपरायणता और राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने स्वयंसेवकों से समाज और राष्ट्रहित में जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

एनएसएस इकाई के कार्यक्रम अधिकारी मेम्बर सिंह यादव ने छात्र-छात्राओं को स्थापना दिवस के इतिहास और एनएसएस के उद्देश्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने समाज सेवा, स्वच्छता, जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारियों में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला।

एनसीसी अधिकारी सोनी सिंह चौहान ने कहा कि एनएसएस युवाओं को समाज सेवा से जोड़ने का प्रभावी माध्यम है। कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों को सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर सुमित, नदीम, विवेक, हिमांशु, अभिषेक, रजनी, हिमांशी, किरन, शीतू, लवकुश, कमल, शुभनैश, भूपेंद्र, नसीम और रामनिवास सहित अन्य लोगों का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!