• Mon. Sep 28th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कबरई में ब्रह्म तालाब जाने वाला रास्ता बदहाल, श्रद्धालु परेशान

ByTen News One Desk

Sep 28, 2026
5 Views

कबरई में ब्रह्म तालाब जाने वाला रास्ता बदहाल, श्रद्धालु परेशान


टेन न्यूज़।। 28 सितम्बर 2026 ।। राहुल विश्वकर्मा ब्यूरो

महोबा/कबरई। पितृ पक्ष के दौरान पूर्वजों के तर्पण और पिंडदान के लिए ब्रह्म तालाब जाने वाले श्रद्धालुओं को बदहाल रास्ते के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य मार्ग पर जाम, गड्ढों और कीचड़ के कारण बुजुर्गों व महिलाओं को आवागमन में दिक्कत हो रही है।

स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत की कथित उदासीनता और कुछ भू-स्वामियों द्वारा रास्ते में अवरोध किए जाने का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि तालाब की ओर जाने वाले रास्ते का करीब 70 से 80 फीट हिस्सा कथित रूप से बंद कर दिया गया था। विरोध और शिकायत के बाद करीब 12 फीट रास्ता खोला गया, लेकिन मार्ग की स्थिति अब भी खराब बनी हुई है।

श्रद्धालुओं का कहना है कि धार्मिक अवसर पर रास्ते की व्यवस्था दुरुस्त न होने से उन्हें कीचड़ और गड्ढों से होकर गुजरना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत से मार्ग से अवरोध हटवाने और जलभराव व कीचड़ की समस्या दूर कराने की मांग की है।

बताया जाता है कि कबरई कस्बे का ब्रह्म तालाब पुरातत्व विभाग के दायरे में आता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!