• Tue. Sep 29th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

ईश्वरा गांव में सड़क बनी तालाब, निर्माण की मांग, ग्रामीणों में नाराजगी

ByTen News One Desk

Sep 29, 2026
4 Views

ईश्वरा गांव में सड़क बनी तालाब, निर्माण की मांग, ग्रामीणों में नाराजगी


टेन न्यूज़ ।। 29 सितम्बर 2026 ।। रजनीश कुमार

खुदागंज/ उख़ली। ब्लॉक खुदागंज क्षेत्र के ग्राम ईश्वरा में सड़क निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण श्याम बिहारी, पोतीराम और जसवंत समेत अन्य लोगों का कहना है कि गांव की सड़क की करीब 10 बार नाप कराई जा चुकी है, लेकिन अभी तक सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है।

ग्रामीणों के अनुसार बारिश के दौरान सड़क की स्थिति और खराब हो जाती है। सड़क के उचित निर्माण और जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण नदी का पानी गांव में भर जाता है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कत होती है और जलभराव के कारण लोगों की परेशानी बढ़ जाती है।

ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर जल्द सड़क निर्माण कराने और जलभराव की समस्या दूर कराने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!