• Tue. Sep 29th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

पीलीभीत जिलाधिकारी ने इंतजार खान को जिला स्वीप कोआर्डिनेटर नियुक्त किया

ByTen News One Desk

Sep 29, 2026
3 Views

पीलीभीत जिलाधिकारी ने इंतजार खान को जिला स्वीप कोआर्डिनेटर नियुक्त किया


टेन न्यूज।। 29 सितम्बर 2026 ।। रामचन्द्र सक्सेना ब्यूरो

पीलीभीत। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में एसएन इंटर कॉलेज के प्रवक्ता इंतजार खान को जिला स्वीप कोआर्डिनेटर नियुक्त किया है। उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान संचालित करने और मतदान प्रतिशत बढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इंतजार खान इससे पहले वर्ष 2022 के विधानसभा सामान्य निर्वाचन और वर्ष 2024 के लोकसभा सामान्य निर्वाचन में भी जिला स्वीप कोआर्डिनेटर की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। वर्ष 2022 में उनके नेतृत्व में मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से मतदान के प्रति लोगों को जागरूक किया गया था। उस चुनाव में पीलीभीत में करीब 70 प्रतिशत मतदान हुआ था और जिले को प्रदेश में मतदान प्रतिशत के मामले में पांचवां स्थान मिला था।

वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में भी तत्कालीन जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान जिले में लगभग 64 प्रतिशत मतदान हुआ और पीलीभीत ने प्रदेश में पांचवां स्थान प्राप्त किया।

नई जिम्मेदारी के तहत जिला स्वीप कोआर्डिनेटर विद्यालयों, कॉलेजों, महाविद्यालयों और आमजन के बीच मतदाता जागरूकता गतिविधियां संचालित करेंगे। ईएलसी कोआर्डिनेटर के माध्यम से सभी गतिविधियों की जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं राज्य निर्वाचन आयोग को समय से उपलब्ध कराई जाएगी।

इंतजार खान ने कहा कि जिलाधिकारी के नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर व्यापक मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उनका लक्ष्य जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाना है।

इस अवसर पर एडीएम न्यायिक रोशनी यादव, एसडीएम पवन कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!