• Thu. Oct 1st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

खुदागंज में दो साधुओं की हत्या, शव जलाए जाने से सनसनी, एसपी-एएसपी ने किया मौका मुआइना

ByTen News One Desk

Oct 1, 2026
19 Views

खुदागंज में दो साधुओं की हत्या, शव जलाए जाने से सनसनी, एसपी-एएसपी ने किया मौका मुआइना


टेन न्यूज़ !! ०१ अक्टूबर २०२६ !! अमुक सक्सेना @पप्पू अंसारी

तिलहर/खुदागंज /शाहजहांपुर। खुदागंज थाना क्षेत्र के ग्राम सूथा में गांव के बाहर स्थित देवस्थान पर दो साधुओं की हत्या के बाद उनके शव जलाए जाने का मामला सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान मंदिर में रहने वाले साधु गोपालदास और बिहारीदास के रूप में बताई जा रही है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

बताया जा रहा है कि दोनों साधु देवस्थान पर रहते थे। आरोप है कि अज्ञात हमलावरों ने उनकी हत्या करने के बाद शवों को मंदिर से कुछ दूरी पर ले जाकर आग लगा दी। आग में एक साधु का शव पूरी तरह जल गया, जबकि दूसरे का शव अधजली अवस्था में बरामद हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई।

सूचना पर एसपी और  एसपी ग्रामीण पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं और बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर फॉरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं।

पुलिस ने मामले में एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि हत्या की वजह और वारदात में शामिल अन्य लोगों की भूमिका अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

अधिकारियों के अनुसार गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर घटना का जल्द खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!