• Wed. Sep 30th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जैतीपुर क्षेत्र में बाढ़ का असर, करीब तीन फीट पानी से गुजर कर जनता के बीच पहुंचे ठा मुन्ना सिंह नवादा, मदद का दिया आश्वासन 

ByTen News One Desk

Sep 30, 2026
{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}
4 Views

जैतीपुर क्षेत्र में बाढ़ का असर, करीब तीन फीट पानी से गुजर कर जनता के बीच पहुंचे ठा मुन्ना सिंह नवादा, मदद का दिया आश्वासन


टेन न्यूज़ ।। 30 सितम्बर 2026 ।। डीपी सिंह@ डेस्क न्यूज, शाहजहांपुर

बीते दिनों लगातार हुई बारिश के कारण जैतीपुर ब्लॉक क्षेत्र के सुल्तानपुर, गोगेपुर से खमरिया मार्ग पर करीब तीन फीट पानी बहने से आवागमन प्रभावित है। रपाड़िया सहित आसपास के कई गांवों में भी बाढ़ और जलभराव का असर देखने को मिल रहा है। इससे ग्रामीणों और किसानों की परेशानियां बढ़ गई हैं।

बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों का हाल जानने के लिए कटरा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी रहे ठाकुर मुन्ना सिंह नवादा अपने पुत्रों और समर्थकों के साथ वाहन से करीब तीन फीट पानी के बीच पहुंचे। उन्होंने प्रभावित ग्रामीणों और किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और फसलों व अन्य नुकसान की जानकारी ली।

मुन्ना सिंह ने ग्रामीणों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाते हुए कहा कि जरूरतमंद लोगों को प्रशासन से भी सहायता दिलाने के लिए प्रयास किया जाएगा। उन्होंने किसानों को नुकसान का उचित मुआवजा दिलाने के लिए संबंधित अधिकारियों के समक्ष मामला उठाने का आश्वासन दिया।

ठा मुन्ना सिंह इन दिनों वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र में सक्रिय नजर आ रहे हैं और लगातार जनसंपर्क कर लोगों से संवाद कर रहे हैं। उनका कहना है कि जनसेवा उनके परिवार की प्राथमिकता रही है और जनता की समस्याओं में हर संभव सहयोग के लिए उनके दरवाजे हमेशा खुले हैं।

उन्होंने कहा कि यदि जनता ने आगामी विधानसभा चुनाव में उन्हें सेवा का अवसर दिया तो गरीब, मजदूर, किसान समेत सभी वर्गों के हित और क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!