• Fri. Oct 2nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कन्नौज में गांधी जयंती पर कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण, डीएम ने गांधी-शास्त्री जी पर माल्यार्पण किया नमन

ByTen News One Desk

Oct 2, 2026
7 Views

कन्नौज में गांधी जयंती पर कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण, डीएम ने गांधी-शास्त्री जी पर माल्यार्पण किया नमन


सरलता, सत्य, अहिंसा और निष्ठा को जीवन में अपनाने का दिया संदेश, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वालों का सम्मान


टेन न्यूज ।। 02 अक्टूबर 2026 ।। प्रभाष चन्द्र ब्यूरो

कन्नौज। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कलेक्ट्रेट परिसर में गरिमापूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने ध्वजारोहण कर दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

विद्यालयों से आई छात्राओं ने देशभक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान डीएम ने तीन एनसीसी कैडेट, दो स्काउट-गाइड, तीन आपदा मित्र, तीन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों तथा दो नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों एवं छात्राओं को सम्मानित किया।

डीएम ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का जीवन सादगी, सत्य, निष्ठा, अनुशासन और देशसेवा की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी से महापुरुषों के आदर्शों को जीवन में अपनाने तथा समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ की भावना से समाज में आपसी सहयोग और विश्वास को मजबूत करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। इसके लिए ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।

जिलाधिकारी ने आपदा मित्रों और नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि आपदा के समय राहत एवं बचाव कार्यों में उनका योगदान महत्वपूर्ण है।

अपर जिलाधिकारी न्यायिक विजय कुमार मिश्र ने कहा कि गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के माध्यम से स्वतंत्रता आंदोलन को जन-आंदोलन बनाया, जबकि लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी और ईमानदार नेतृत्व की मिसाल कायम की। डिप्टी कलेक्टर केसरी नंदन तिवारी ने गांधी जी के सत्य, अहिंसा और सदाचार के विचारों को आज भी प्रासंगिक बताया।

कार्यक्रम का संचालन आशुतोष दुबे ने किया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट के अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी, छात्र-छात्राएं एवं गणमान्यजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!