• Fri. Oct 2nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

ग्राम पंचायत पैदाबाद में सड़क की बदहाल स्थिति से ग्रामीण परेशान, हादसे का खतरा

ByTen News One Desk

Oct 2, 2026
3 Views

ग्राम पंचायत पैदाबाद में सड़क की बदहाल स्थिति से ग्रामीण परेशान, हादसे का खतरा


टेन न्यूज़ ।। 02 अक्टूबर 2026 ।। प्रभाष चन्द्र ब्यूरो

लोकेशन—कन्नौज, उत्तर प्रदेश

कन्नौज विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत पैदा बाद में सड़क की बदहाल स्थिति से ग्रामीणों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिससे आवागमन मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि गड्ढों के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

ग्राम पंचायत प्रधान हरिराम के अनुसार जल निगम की पाइपलाइन में लीकेज होने के कारण सड़क की स्थिति खराब हुई है। लगातार पानी का रिसाव होने से सड़क क्षतिग्रस्त हो गई और जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं।

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से पाइपलाइन के लीकेज को तत्काल ठीक कराने के साथ ही सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो बरसात और बढ़ते आवागमन के बीच स्थिति और गंभीर हो सकती है।

अब देखना यह है कि टेन न्यूज़ में खबर प्रकाशित होने के बाद जल निगम इस समस्या का संज्ञान लेकर पाइपलाइन लीकेज और सड़क की बदहाली को दूर करता है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!