• Sat. Oct 3rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

पीलीभीत: रबी फसलों के बीज की ऑनलाइन बुकिंग शुरू, किसानों को मिलेगा अनुदान का लाभ

ByTen News One Desk

Oct 3, 2026
5 Views

पीलीभीत: रबी फसलों के बीज की ऑनलाइन बुकिंग शुरू, किसानों को मिलेगा अनुदान का लाभ


टेन न्यूज ।। 03 अक्टूबर 2026 ।। रामचन्द्र सक्सेना ब्यूरो

पीलीभीत। रबी सीजन 2026-27 के लिए कृषि विभाग ने मसूर, राई/सरसों और गेहूं के बीज की ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी है। किसान कृषि विभाग के पोर्टल पर स्वयं ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा अपने विकासखंड स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार पर पहुंचकर भी निःशुल्क बीज बुकिंग करा सकते हैं।

जनपद में राई/सरसों के 9,439 पैकेट बुकिंग के लिए शेष हैं, जिन्हें किसानों को निःशुल्क वितरित किया जाएगा। इसके अलावा मसूर सामान्य बीज 76.16 कुंतल, तोरिया सामान्य बीज 11.28 कुंतल, सरसों सामान्य बीज 67.35 कुंतल और गेहूं सामान्य बीज 25,552 कुंतल बुकिंग के लिए उपलब्ध है। इनका वितरण किसानों को नियमानुसार 50 प्रतिशत अनुदान पर किया जाएगा।

कृषि विभाग के अनुसार उपलब्ध बीज से अधिक आवेदन प्राप्त होने की स्थिति में किसानों का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। किसान अपनी आवश्यकता के अनुसार मिनीकिट के साथ राई/सरसों एवं गेहूं के बीज की बुकिंग करा सकते हैं।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ केवल किसान पहचान पत्र यानी फार्मर आईडी धारक किसानों को ही मिलेगा। बिना फार्मर रजिस्ट्री के किसानों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल सकेगा। किसानों से जल्द बीज की बुकिंग कराने की अपील की गई है, ताकि समय से बीज उपलब्ध कराया जा सके।

वहीं, 3 अक्टूबर 2026 को तहसील पूरनपुर में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक पीलीभीत द्वारा किसानों को रबी फसलों की मिनीकिट वितरित की गईं। इस दौरान मसूर की 2, चना की 1, मटर की 1 और सरसों की 5 मिनीकिट किसानों को निःशुल्क प्रदान की गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!