• Sat. Oct 3rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

फर्रुखाबाद: गंगा का जलस्तर बढ़ा, 15 गांवों का मुख्य मार्ग प्रभावित

ByTen News One Desk

Oct 3, 2026
3 Views

फर्रुखाबाद: गंगा का जलस्तर बढ़ा, 15 गांवों का मुख्य मार्ग प्रभावित


टेन न्यूज।। 03 अक्टूबर 2026 ।। तौफ़ीक़ फारूकी ब्यूरो

फर्रुखाबाद। शुक्रवार शाम गंगा का जलस्तर बढ़ने से कटरी क्षेत्र के करीब 15 गांवों को जोड़ने वाले बिलावलपुर डिप पर पानी का बहाव तेज हो गया। इससे ग्रामीणों का मुख्य मार्ग प्रभावित हो गया है। बैलगाड़ी और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है, जबकि अधिकांश ग्रामीण नाव के सहारे आवागमन करने को मजबूर हैं।

मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के बिलावलपुर में बनी डिप पर पानी का बहाव लगातार बढ़ रहा है। जलस्तर बढ़ने के साथ रास्ते की स्थिति भी खराब होती जा रही है। कुछ लोग अभी बाइक लेकर या पैदल डिप पार कर रहे हैं, लेकिन तेज बहाव के चलते अधिकांश ग्रामीण नाव का सहारा ले रहे हैं।

29 सितंबर को सड़क कटने से पानी में गिरी थी ट्रैक्टर-ट्रॉली

ग्रामीणों के मुताबिक, 29 सितंबर की सुबह डिप के पास सड़क कटने से गेहूं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पानी में गिर गई थी। इसके बाद से बैलगाड़ी और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया। अब गंगा का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों की परेशानी और बढ़ गई है।

वाहनों को पांच किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही

डिप के दूसरी ओर गंगा कटरी क्षेत्र में बसे करीब 15 गांवों के लोग वाहनों से कुबेरपुर घाट होकर आवागमन कर रहे हैं। इसके चलते उन्हें शहर आने और गांव लौटने के लिए करीब पांच किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। इससे ग्रामीणों का समय और खर्च दोनों बढ़ रहा है।

नाव बनी ग्रामीणों के आवागमन का सहारा

डिप पर पानी का बहाव तेज होने के कारण अधिकांश ग्रामीण नाव से आवागमन कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जलस्तर कम होने तक उन्हें इसी तरह की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ग्रामीणों ने मार्ग की स्थिति पर जल्द ध्यान दिए जाने की जरूरत बताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!