• Mon. Oct 5th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

भमोरी में छात्र-छात्राओं को कराया योगाभ्यास, स्वस्थ जीवनशैली के लिए किया जागरूक

ByTen News One Desk

Oct 5, 2026
7 Views

भमोरी में छात्र-छात्राओं को कराया योगाभ्यास, स्वस्थ जीवनशैली के लिए किया जागरूक


टेन न्यूज़ !! ०५ अक्टूबर २०२६ !! डीपी सिंह @ डेस्क न्यूज़

शाहजहाँपुर/मीरानपुर कटरा। उत्तर प्रदेश राज्य आयुष सोसाइटी द्वारा संचालित योग वेलनेस सेंटर, मझला (सीएचसी मीरानपुर कटरा/खुदागंज) के तत्वावधान में सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 को उच्च प्राथमिक विद्यालय भमोरी में एक दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. सिराज अहमद तथा प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। योग प्रशिक्षक श्री चिवनाथ पाल ने छात्र-छात्राओं को योग प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया।

इस दौरान विद्यार्थियों को ग्रीवा संचालन, स्कंध संचालन, ताड़ासन, कुर्सी आसन सहित विभिन्न योगाभ्यास कराए गए। योग प्रशिक्षक ने विद्यार्थियों को योग से होने वाले स्वास्थ्य लाभों और नियमित अभ्यास के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सकता है।

शिविर के दौरान छात्र-छात्राओं को योग के प्रति जागरूक करते हुए इसे नियमित रूप से अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़ने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के इंचार्ज प्रमोद कुमार गंगवार तथा योग सहायक श्री नमित कुमार का विशेष सहयोग रहा। शिविर में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास में भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य योग को जन-जन तक पहुंचाने और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!