• Mon. Oct 5th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

फीलनगर शॉर्टसर्किट से चोटी कारखाने में लगी भीषण आग, लाखों की चोटियां जलकर राख

ByTen News One Desk

Oct 5, 2026
7 Views

फीलनगर शॉर्टसर्किट से चोटी कारखाने में लगी भीषण आग, लाखों की चोटियां जलकर राख


टेन न्यूज़ !! ०५ अक्टूबर २०२६ !! पप्पू अंसारी

मीरानपुर कटरा, शाहजहाँपुर। ग्राम फीलनगर में देवस्थान के समीप सोमवार रात करीब 11:30 बजे शॉर्टसर्किट से चोटी के थोक विक्रेता दुर्गेश कुमार के कारखाने में भीषण आग लग गई। बांस के ठेठर से बने कारखाने में आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में चारों तरफ लपटें उठने लगीं। आग की चपेट में आने से कारखाने का बिजली मीटर भी पूरी तरह जल गया।

बताया जा रहा है कि कारखाने में कई लाख रुपये कीमत की तैयार चोटियां रखी हुई थीं। देर रात अचानक कारखाने से आग की लपटें उठती देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और एकजुट होकर पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया।

ग्रामीणों की तत्परता के चलते आग को आसपास के घरों और अन्य स्थानों तक फैलने से रोक लिया गया। हालांकि तब तक कारखाने में रखा बड़ी मात्रा में तैयार माल जलकर राख हो चुका था। आग की घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

आग से कारखाना और उसमें रखा तैयार माल जलने के कारण कारोबारी को कई लाख रुपये के नुकसान की आशंका है। घटना के बाद पीड़ित कारोबारी ने जले हुए माल और अन्य नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्टसर्किट बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!