• Mon. Oct 5th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कन्नौज के पूर्व विधायक अनिल कुमार दोहरे की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, नेताओं ने किया नमन

ByTen News One Desk

Oct 5, 2026
3 Views

कन्नौज के पूर्व विधायक अनिल कुमार दोहरे की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, नेताओं ने किया नमन


टेन न्यूज़ ।। 05 अक्टूबर 2026 ।। प्रभाष चन्द्र ब्यूरो

लोकेशन—कन्नौज, उत्तर प्रदेश।

कन्नौज के पूर्व विधायक एवं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अनिल कुमार दोहरे की पुण्यतिथि पर उनके आवास पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं, समर्थकों और परिवार के सदस्यों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक अनिल कुमार दोहरे के सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन को याद किया। उन्होंने उनके साथ बिताए समय और उनके सार्वजनिक जीवन से जुड़े संस्मरण साझा करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया। इस दौरान परिवार के सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में समर्थक भी मौजूद रहे।

बताते चलें कि अनिल कुमार दोहरे का जन्म 10 फरवरी 1964 को हुआ था और 5 अक्टूबर 2023 को उनका निधन हुआ था। वह वर्ष 2007 से 2022 तक कन्नौज के विधायक रहे। लंबे समय तक सक्रिय राजनीति में रहते हुए उन्होंने क्षेत्रीय राजनीति में अपनी भूमिका निभाई।

पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी पत्नी सुनीता दोहरे, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कन्नौज, पुत्र यश कुमार दोहरे (अंशुल) सहित परिवार के अन्य सदस्य, समर्थक और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने पूर्व विधायक को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।

कार्यक्रम के दौरान माहौल भावुक नजर आया। परिवार और समर्थकों ने उनकी स्मृतियों को याद करते हुए उन्हें नमन किया।

टेन न्यूज़ कन्नौज से प्रभाष चंद्र की खास रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!