• Mon. Oct 5th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

यूपीआई लेनदेन की सीमा बढ़ाने की मांग, व्यापार मंडल ने प्रधानमंत्री को भेजा पत्र

ByTen News One Desk

Oct 5, 2026
8 Views

यूपीआई लेनदेन की सीमा बढ़ाने की मांग, व्यापार मंडल ने प्रधानमंत्री को भेजा पत्र


टेन न्यूज़ ।। 05 अक्टूबर 2026 ।। प्रभाष चन्द्र ब्यूरो

कन्नौज। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल (पंजी.) जनपद कन्नौज की ओर से यूपीआई लेनदेन की सीमा बढ़ाने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजा गया है। व्यापार मंडल ने यूपीआई की न्यूनतम लेनदेन सीमा और मासिक अधिकतम सीमा में संशोधन किए जाने की मांग उठाई है।

पत्र में व्यापार मंडल ने कहा कि यूपीआई आज देश में डिजिटल भुगतान का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है। व्यापारियों और उद्यमियों के लिए भुगतान प्रक्रिया को सरल, तेज और सुविधाजनक बनाने में यूपीआई की अहम भूमिका है।

व्यापार मंडल ने सुझाव दिया है कि यूपीआई में लागू न्यूनतम लेनदेन सीमा को 2 हजार रुपये से बढ़ाकर 10 हजार रुपये तथा मासिक अधिकतम एमडीआर सीमा को 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये किया जाए। संगठन का कहना है कि इससे व्यापारियों पर अनावश्यक वित्तीय दबाव कम होगा और डिजिटल भुगतान को और बढ़ावा मिलेगा।

पत्र में कहा गया कि यूपीआई की सुविधा पारदर्शी और त्वरित भुगतान व्यवस्था उपलब्ध कराती है, जिससे व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलती है। ऐसे में सीमा बढ़ाए जाने से व्यापारी डिजिटल भुगतान को प्राथमिकता देंगे और नकद लेनदेन पर निर्भरता कम होगी।

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ने प्रधानमंत्री से मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए आवश्यक निर्णय लेने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि यह कदम डिजिटल भुगतान को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ व्यापारियों के हितों की रक्षा और कैशलेस अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।

टेन न्यूज़ कन्नौज से प्रभाष चंद्र की खास रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!