• Thu. Oct 8th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

ATM में धातु की पत्ती लगाकर करता था कैश ट्रैप, शातिर चोर गिरफ्तार

ByTen News One Desk

Oct 8, 2026
10 Views

ATM में धातु की पत्ती लगाकर करता था कैश ट्रैप, शातिर चोर गिरफ्तार


टेन न्यूज ।। 08 अक्टूबर 2026 ।। रामजी पोरवाल ब्यूरो

औरैया। थाना फफूंद पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एटीएम से छेड़छाड़ कर ग्राहकों के रुपये चोरी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान आकाश कुशवाहा निवासी कानपुर देहात के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 27 हजार रुपये नकद, सात एटीएम कार्ड समेत एटीएम से कैश ट्रैपिंग में इस्तेमाल होने वाली धातु की पत्ती और अन्य उपकरण बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपी ने एटीएम मशीन में धातु की पत्ती लगाकर ग्राहकों के रुपये फंसाने और बाद में उन्हें निकालकर चोरी करने की बात स्वीकार की।

पुलिस के अनुसार आरोपी करीब एक वर्ष से एटीएम के जरिए रुपये चोरी कर अपना खर्च चला रहा था। आरोपी ने इटावा, उन्नाव समेत आसपास के अन्य जिलों में भी इसी तरीके से वारदात करने की बात कबूल की है।

पुलिस टीम अब आरोपी से पूछताछ कर उसके नेटवर्क और पूर्व में की गई वारदातों की जानकारी जुटा रही है। साथ ही संबंधित जिलों की पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है, ताकि आरोपी द्वारा की गई अन्य घटनाओं का खुलासा हो सके।

ब्यूरो चीफ—रामजी पोरवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!