• Thu. Oct 8th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

समाजसेवी सगीर खां के नेतृत्व में डभौरा गांव में ग्यारहवीं शरीफ पर उमड़ा आस्था का सैलाब

ByTen News One Desk

Oct 8, 2026
9 Views

समाजसेवी सगीर खां के नेतृत्व में डभौरा गांव में ग्यारहवीं शरीफ पर उमड़ा आस्था का सैलाब


टेन न्यूज।। 08 अक्टूबर 2026 ।। पप्पू अंसारी

शाहजहांपुर। थाना जैतीपुर क्षेत्र के ग्राम डभौरा में ग्यारहवीं शरीफ के अवसर पर समाजसेवी एवं कटरा जनसेवा हॉस्पिटल के निदेशक सगीर खां के पैतृक गांव में भव्य लंगर का आयोजन किया गया। चांद की 25 तारीख को सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक चले लंगर में हजारों लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।

सगीर खां ने बताया कि गांव में यह आयोजन उनके बचपन से ही होता आ रहा है। ग्यारहवीं शरीफ के मौके पर फातिहा का आयोजन किया गया। वहीं, ईशा की नमाज के बाद जलसा एवं मिलादुन्नबी का कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।

लंगर में सभी धर्मों और वर्गों के लोग शामिल हुए। सगीर खां ने स्वयं लोगों का स्वागत करते हुए अपने हाथों से खाना परोसा। उनकी सेवा भावना की ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने सराहना की।

सगीर खां ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य इंसानियत, प्रेम और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना है। ग्रामीणों के अनुसार वर्षों से चल रहा यह लंगर सामाजिक एकता और भाईचारे की मिसाल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!