• Fri. Oct 16th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर में पुलिस ने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध और नारी शक्ति मिशन के प्रति किया जागरूक

ByTen News One Desk

Oct 16, 2026
3 Views

तिलहर में पुलिस ने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध और नारी शक्ति मिशन के प्रति किया जागरूक


टेन न्यूज | अमुक सक्सेना, संवाददाता, तिलहर, शाहजहांपुर।

लखनऊ-दिल्ली हाईवे स्थित कछियानी खेड़ा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय में बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे पुलिस टीम ने जागरूकता अभियान चलाया। प्रभारी निरीक्षक प्रभात चंद्र और महिला दरोगा नेहा सैनी ने पुलिसकर्मियों के साथ महाविद्यालय पहुंचकर छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव और नारी शक्ति मिशन के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।

प्रभारी निरीक्षक प्रभात चंद्र ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध के प्रति सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक खाते से जुड़ी जानकारी और व्यक्तिगत दस्तावेज साझा न करें। ऑनलाइन धोखाधड़ी होने पर तत्काल संबंधित सरकारी हेल्पलाइन पर सूचना देकर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

वहीं, महिला दरोगा नेहा सैनी ने नारी शक्ति मिशन के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि छेड़छाड़, उत्पीड़न या किसी अन्य प्रकार की परेशानी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के साथ दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करेगी।

पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं से अपने आसपास के लोगों को भी साइबर सुरक्षा और महिला अधिकारों के प्रति जागरूक करने की अपील की।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सरन पाल सिंह ने जागरूकता अभियान के लिए पुलिस टीम का आभार जताते हुए कहा कि पुलिस द्वारा समय-समय पर विद्यार्थियों को जागरूक करना सराहनीय पहल है।

इस दौरान महिला कांस्टेबल प्रीति सिंह, भारती, बंसी और प्रियंका सहित पुलिस टीम मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!