• Mon. Oct 19th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कायमगंज में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

ByTen News One Desk

Oct 19, 2026
4 Views

कायमगंज में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर


टेन न्यूज।। 19 अक्टूबर 2026 ।। तौफ़ीक़ फारूकी ब्यूरो

फर्रुखाबाद/कायमगंज। कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के नवाबगंज मार्ग पर कुद्धीपुर मोड़ के पास सोमवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, अंकुर राठौर पुत्र परम सिंह बाइक से नगला गुलरिया जा रहा था। इसी दौरान कुद्धीपुर मोड़ के पास सामने से आ रही बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने एंबुलेंस को सूचना दी।

108 एंबुलेंस से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज पहुंचाया गया। वहां चिकित्सक डॉ. विपिन सिंह ने अंकुर राठौर को मृत घोषित कर दिया। दूसरी बाइक चला रहे सुमित पुत्र कैलाश, निवासी शेखपुर खजुरी, थाना मोहम्मदाबाद की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद लोहिया अस्पताल, फर्रुखाबाद रेफर कर दिया गया।

मृतक के पिता परम सिंह ने बताया कि अंकुर कारचोब का काम करता था और चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। बेटे की मौत की खबर सुनकर मां सुशीला देवी, बहन साधना और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं, घायल सुमित अपनी बहन सपना को बुलाने प्रेमनगर जा रहा था।

सूचना पर कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ल अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। दरोगा वकील खान ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!