• Sat. Oct 24th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

शाहजहांपुर में 28 अक्टूबर को वृहद रोजगार मेले का होगा आयोजन, 1200 से अधिक रिक्तियों पर मिलेगा रोजगार का अवसर

ByTen News One Desk

Oct 24, 2026
6 Views

शाहजहांपुर में 28 अक्टूबर को वृहद रोजगार मेले का होगा आयोजन, 1200 से अधिक रिक्तियों पर मिलेगा रोजगार का अवसर


टेन न्यूज़ !! २४ अक्टूबर २०२६ !! डेस्क न्यूज़

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत जनपद के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला सेवायोजन कार्यालय, शाहजहांपुर द्वारा दिनांक 28 अक्टूबर 2026 को विधानसभा पुवायां स्थित गन्ना किसान डिग्री कॉलेज, पुवायां, शाहजहांपुर में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।

जिला सेवायोजन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की लगभग 15 से 20 कंपनियां प्रतिभाग करेंगी, जिनके माध्यम से 1200 से अधिक रिक्तियों पर युवाओं को रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। रोजगार मेले में 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई, जीटीआई एवं कंप्यूटर प्रशिक्षित अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं।

इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर पंजीकरण कर रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को अपने समस्त शैक्षिक एवं तकनीकी प्रमाण-पत्रों की छायाप्रतियां, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड, बायोडाटा तथा पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा।

अभ्यर्थी दिनांक 28 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10:00 बजे गन्ना किसान डिग्री कॉलेज, पुवायां, शाहजहांपुर परिसर में उपस्थित होकर रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं। जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा जनपद के पात्र बेरोजगार युवाओं से अपील की गई है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर रोजगार प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!