• Sat. Oct 24th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कन्नौज में एमएलसी चुनाव का मतदान संपन्न, जानिए… शिक्षक निर्वाचन में कितने  प्रतिशत हुई वोटिंग

ByTen News One Desk

Oct 24, 2026
4 Views

कन्नौज में एमएलसी चुनाव का मतदान संपन्न, जानिए… शिक्षक निर्वाचन में कितने  प्रतिशत हुई वोटिंग


डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और एसपी विनोद कुमार ने किया निरीक्षण, 9,651 में से 6,874 मतदाताओं ने डाले वोट


टेन न्यूज़ !! २४ अक्टूबर २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो

कन्नौज। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के आगरा खंड स्नातक एवं आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 के लिए मतदान संपन्न हो गया। जिले में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 61.88 प्रतिशत और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 73.41 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 9,651 मतदाताओं में से 6,874 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री तथा पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने कलेक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम और मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मतदान की प्रगति, सूचनाओं के संकलन और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को मतदान के आंकड़े समय पर अपडेट करने तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं, पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र यमुना प्रसाद ने भी अधिकारियों के साथ गुरसहायगंज क्षेत्र के तेराजाकेट स्थित मतदान केंद्र का निरीक्षण किया।

प्रशासन के अनुसार, मतदान केंद्रों पर पार्टी एजेंटों ने किसी बड़ी समस्या की जानकारी नहीं दी। अधिकारियों ने शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए तैनात कर्मचारियों की सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!