• Sun. Oct 25th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

समाजसेवी विमल पाटनी ने आचार्य पुलकसागर महाराज के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

ByTen News One Desk

Oct 25, 2026
7 Views

समाजसेवी विमल पाटनी ने आचार्य पुलकसागर महाराज के दर्शन कर लिया आशीर्वाद


टेन न्यूज़ ।। 25 अक्टूबर 2026 ।। ब्यूरो रिपोर्ट

भीलवाड़ा/राजस्थान। किशनगढ़ निवासी प्रमुख समाजसेवी एवं वंडर सीमेंट के वाइस चेयरमैन विमल पाटनी ने रविवार को भीलवाड़ा पहुंचकर राष्ट्र संत मनोज्ञाचार्य पुलकसागर जी महाराज के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। आचार्यश्री चातुर्मास के लिए शास्त्रीनगर स्थित सूर्यमहल में विराजमान हैं। विमल पाटनी प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. सैफी के साथ हेलिकॉप्टर से भीलवाड़ा पहुंचे थे। उन्होंने आचार्यश्री का वंदन-अभिनंदन कर उनसे मार्गदर्शन प्राप्त किया।

इस दौरान आचार्य पुलकसागर महाराज ने विमल पाटनी के पिता एवं ख्यातनाम समाजसेवी कंवरलाल पाटनी के हाल ही में हुए निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कंवरलाल पाटनी का निधन संपूर्ण जैन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके जैसे सद्भावी और सेवाभावी व्यक्तित्व समाज की अनमोल धरोहर होते हैं। उनके सेवा कार्यों को संघ और समाज सदैव याद रखेगा।

भीलवाड़ा पहुंचने पर श्री पुलकसागर चातुर्मास समिति के अध्यक्ष प्रवीण चौधरी, सह संयोजक लोकेश अजमेरा, प्रेमचंद सेठी और कमल बड़जात्या ने विमल पाटनी एवं डॉ. सैफी का पगड़ी और दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!