वन राज्यमंत्री श्री संजय शर्मा ने कट्टी घाटी स्थित श्री श्याम द्वार पर आकर्षक रोशनी व्यवस्था का किया शुभारंभ![]()
अलवर शहर के विकास एवं सौंदर्यकरण के लिए विभिन्न कार्य प्रगतिरत- वन राज्यमंत्री श्री संजय शर्मा
टेन न्यूज ii 29 जुलाई 2026 ii रुपेश शर्मा ब्यूरो, अलवर। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संजय शर्मा ने आज अलवर के कट्टी घाटी स्थित श्री श्याम द्वार पर नव स्थापित आकर्षक रोशनी व्यवस्था का शुभारंभ किया। ![]()
वन राज्यमंत्री श्री संजय शर्मा ने कहा कि श्री श्याम द्वार पर आधुनिक प्रकाश व्यवस्था स्थापित होने से इसकी भव्यता और सौंदर्य में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि रोशनी से रात्रि के समय यह द्वार आगंतुकों एवं शहरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा तथा शहर की सुंदरता भी बढेगी। उन्होंने कहा कि अलवर शहर को अधिक सुंदर एवं आकर्षक बनाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रमुख प्रवेश मार्गो पर ऐसे भव्य प्रवेश द्वारों के निर्माण के कार्य भी किये जा रहे है। इनके पूर्ण होने से शहर की विशिष्ट पहचान बनेगी तथा आगंतुकों को अलवर की सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत की सकारात्मक झलक दिखाई देगी।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष श्री अशोक गुप्ता, सरस डेयरी चेयरमैन श्री नितिन सांगवान, नगर निगम आयुक्त श्री सोहन सिंह नरुका, श्री महेश निहलवानी, श्री के जी खंडेलवाल, पं. जले सिंह, श्री सीताराम किराड, श्री दुलीचंद, श्री जगदीश अटल, श्री रोहिताश घांघल, श्री रजनीश जैमन, श्री अजय मेठी, श्री प्रकाश अड़ीचवाल, श्रीमती संध्या मीणा, श्री महेश मीणा, जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।