सियाट में धूमधाम और महाआरती के साथ गरबा महोत्सव का भव्य समापन![]()
टेन न्यूज।। 27 अक्टूबर 2026 ।। कालू भाई खजवानिया, ब्यूरो
पाली, राजस्थान। ग्राम सियाट स्थित श्री सिरवी समाज माताजी भवन में आयोजित गरबा महोत्सव का धूमधाम और भक्ति भाव के साथ भव्य समापन हुआ। महोत्सव के दौरान श्रद्धा, आस्था और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। रंग-बिरंगी रोशनी और पारंपरिक संगीत के बीच श्रद्धालुओं ने गरबा और डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
महोत्सव में महिलाओं ने सामूहिक रूप से पारंपरिक गरबा नृत्य प्रस्तुत किया। पारंपरिक परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। डीजे साउंड सियाट की धुनों पर ग्रामीण देर तक उत्साह के साथ झूमते नजर आए।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर महाआरती का आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने भाग लेकर माता के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक उल्लास और सामाजिक एकता का माहौल बना रहा।
इस अवसर पर राजीव राव, शिवानी दीदी, विरु भाई, अभिषेक प्रजापत, निशार खां, पुखराज सीरवी, महेंद्र पंवार, माइंड कंट्रोल, नंदकिशोर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। गरबा महोत्सव ने ग्रामीणों को एक साथ जोड़ने और पारंपरिक संस्कृति को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया।
TEN NEWS चैनल के लिए रिपोर्टर: कालु भाई खजवाणिया पाली, राजस्थान।