• Tue. Oct 27th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

हार्ट अटैक से आशा गुप्ता का निधन, नगर में शोक की लहऱ 

ByTen News One Desk

Oct 27, 2026
4 Views

हार्ट अटैक से आशा गुप्ता का निधन, नगर में शोक की लहऱ


टेन न्यूज।। 27 अक्टूबर 2026।। मुनीश चंद्र शर्मा

फतेहगंज पूर्वी/बरेली । नगर निवासी समाजसेवी एवं आशा कार्यकर्ता आशा गुप्ता का सोमवार शाम करीब आठ बजे अचानक हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनके निधन की खबर से नगर में शोक की लहर दौड़ गई। मंगलवार को बहगुल नदी स्थित श्मशान भूमि पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान परिजनों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों की आंखें नम रहीं।

आशा गुप्ता आशा कार्यकर्ता के रूप में अपनी जिम्मेदारियां निभाने के साथ समाजसेवा में भी सक्रिय थीं। घर-घर संपर्क के दौरान उनका नगर के तमाम परिवारों से आत्मीय जुड़ाव हो गया था। उनके मिलनसार व्यवहार और अपनत्व के कारण लोग उन्हें अपने परिवार का सदस्य मानते थे। उनके असमय निधन से परिवारों में भी शोक व्याप्त है, जिनसे उनका लंबे समय से संपर्क रहा था।

आशा गुप्ता के निधन से उनके बेटे शिवम और पुत्रवधू का रो-रोकर बुरा हाल है। दुख की इस घड़ी में परिवार को सांत्वना देने के लिए नगर के जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग पहुंचे।

इस दौरान भाजपा नेता जवाहरलाल, पूर्व चेयरमैन प्रदीप अग्रवाल, वर्तमान चेयरमैन संजय पाठक सहित सभासदगण ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। आशा गुप्ता के निधन से नगर ने एक ऐसी महिला को खो दिया, जो सेवा, सरलता और आत्मीय व्यवहार के लिए याद की जाती रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!