• Mon. Nov 2nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

मनोज पाल बने विद्युत संविदा मजदूर संगठन के बरेली जोन मीडिया प्रभारी

ByTen News One Desk

Nov 2, 2026
2 Views

मनोज पाल बने विद्युत संविदा मजदूर संगठन के बरेली जोन मीडिया प्रभारी


टेन न्यूज़ !! ०२ नवम्बर २०२६ !! मुनीश चन्द्र शर्मा

फतेहगंज पूर्वी/बरेली । विद्युत संविदा मजदूर संगठन, उत्तर प्रदेश ने संगठन का विस्तार करते हुए फतेहगंज पूर्वी बिजलीघर पर तैनात संविदा कर्मी मनोज पाल को बरेली जोन (बरेली प्रथम) का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से संगठन के पदाधिकारियों और समर्थकों में खुशी की लहर है।

मनोज पाल ग्राम टिसुआ, तहसील फरीदपुर, जिला बरेली के निवासी हैं। वह राकेश बाबू के पुत्र हैं। उनकी नियुक्ति पर मंडल अध्यक्ष नरेश कुमार, जिलाध्यक्ष जहीर खान, प्रदेश महामंत्री सुनील गोस्वामी, प्रदेश प्रभारी पुनीत राय, कार्यवाहक अध्यक्ष संतोष कुमार, मंडल उपाध्यक्ष अशोक कुमार तथा वरिष्ठ पत्रकार कामराज मिश्रा और दीपक ठाकुर सहित अन्य लोगों ने बधाई दी।

नई जिम्मेदारी मिलने पर मनोज पाल ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह अपने दायित्व का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा से करेंगे। संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ संविदा कर्मचारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे।

मनोज पाल ने कहा कि संविदा कर्मियों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कर्मचारियों के साथ होने वाले अन्याय और उत्पीड़न के खिलाफ संगठन के माध्यम से आवाज उठाई जाएगी। संविदा कर्मचारियों के अधिकारों, सम्मान और हितों की रक्षा करना उनकी प्राथमिकता होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!