• Mon. Nov 2nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

दवाइयों की आड़ में शराब तस्करी का भंडाफोड़, छह लाख की शराब बरामद

ByTen News One Desk

Nov 2, 2026
3 Views

दवाइयों की आड़ में शराब तस्करी का भंडाफोड़, छह लाख की शराब बरामद


लोडर चालक गिरफ्तार, बिहार में महंगे दामों पर बेचता था चंडीगढ़ निर्मित शराब


टेन न्यूज़ !! ०२ नवम्बर २०२६ !! ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल

औरैया। अजीतमल कोतवाली पुलिस और स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने दवाइयों की आड़ में शराब तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने डाक पार्सल लिखे लोडर से चंडीगढ़ निर्मित अंग्रेजी शराब की 80 पेटियां और 83 पैकेज दवाइयां बरामद की हैं। शराब की कीमत करीब छह लाख रुपये और लोडर की कीमत 15 लाख रुपये बताई गई है।

अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा के अनुसार, दीपावली के मद्देनजर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर एनएच-19 स्थित अजीतमल के भटा रोड के पास संदिग्ध लोडर को रोका गया। तलाशी में शराब और दवाइयों से संबंधित बिल व रसीदें मिलीं।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामकुमार (30), निवासी महादेव पूर्वा, थाना इंदरगढ़, जिला कन्नौज के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि वह चंडीगढ़ से सस्ती शराब खरीदकर बिहार में महंगे दामों पर बेचता था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने मोतिहारी और मुजफ्फरपुर में पूर्व में दो बार जेल जाने की जानकारी भी दी है।

अजीतमल थाने में मुकदमा अपराध संख्या 429/26 के तहत आबकारी अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!