• Mon. Nov 2nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

बिजली के पोल से टकराई तेज रफ्तार कार, चालक बाल-बाल बचा

ByTen News One Desk

Nov 2, 2026
6 Views

बिजली के पोल से टकराई तेज रफ्तार कार, चालक बाल-बाल बचा


टेन न्यूज़ !! ०२ नवम्बर २०२६ !! ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल

औरैया। दिबियापुर थाना क्षेत्र में औरैया रोड पर तेज रफ्तार हुंडई वर्ना कार अनियंत्रित होकर सीमेंट के बिजली के पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और बिजली का पोल टूटकर कार के ऊपर झुक गया। गनीमत रही कि चालक की जान बच गई।

जानकारी के अनुसार, कार संख्या यूपी 33 एएफ 9002 तेज गति से जा रही थी। बताया जा रहा है कि चालक को नींद आने के कारण कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराई। हादसे में चालक को मामूली चोटें आईं। टक्कर के बाद कार पोल के सहारे अटक गई।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए कार को हटवाया। हादसे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

बिजली विभाग के अवर अभियंता अरुण कुमार ने बताया कि हादसे में बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त हुआ था, जबकि विद्युत लाइन चालू रही। क्षतिग्रस्त पोल को ठीक करा दिया गया है। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!