• Thu. Nov 5th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

याकूबपुर बाजार में दो बाइकों की भिड़ंत, युवक का पैर फंसा

ByTen News One Desk

Nov 5, 2026
6 Views

याकूबपुर बाजार में दो बाइकों की भिड़ंत, युवक का पैर फंसा


पीएनबी बैंक के सामने हुआ हादसा, पूर्व मंत्री सतीश पाल ने जाम खुलवाकर घायल का जाना हाल


टेन न्यूज़ !! ०५ नवम्बर २०२६ !! रामजी पोरवाल ब्यूरो औरेया यूपी

औरैया। बेला थाना क्षेत्र के याकूबपुर बाजार में पंजाब नेशनल बैंक के सामने दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार राहुल का पैर बाइक के ब्रेक के पास फंस गया। अचानक हुई टक्कर से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, राहुल याकूबपुर बाजार से अपने घर बस्ती जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी टक्कर हो गई। हादसे के बाद उसका पैर बाइक के ब्रेक के पास फंस गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल मदद की और काफी मशक्कत के बाद उसका पैर बाहर निकाला। दुर्घटना में राहुल को मामूली चोटें आईं।

इसी दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री सतीश पाल वहां से गुजर रहे थे। हादसे के कारण सड़क पर जाम लगने से उनकी गाड़ी भी फंस गई। बताया गया कि पूर्व मंत्री ने गाड़ी से उतरकर जाम खुलवाने में मदद की और घायल युवक के पास पहुंचकर उसका हालचाल जाना।

इसके बाद राहुल को निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया।

सड़क पर अतिक्रमण से हादसों का खतरा

स्थानीय लोगों का कहना है कि याकूबपुर बाजार में सड़क किनारे दुकानों और ठेलों के कारण आवागमन प्रभावित होता है। अतिक्रमण के चलते सड़क संकरी होने और वाहनों की आवाजाही में परेशानी से हादसों का खतरा बना रहता है। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से बाजार में अतिक्रमण हटवाने और यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।

ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल, औरैया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!