मेंहदी घाट पर श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया गंगा उत्सव

दीपदान से जगमगाया गंगा तट, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुई भव्य गंगा आरती
टेन न्यूज़ !! ०५ नवम्बर २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो ,कन्नौज यूपी
कन्नौज। मेंहदी घाट स्थित गंगा तट पर गंगा उत्सव श्रद्धा, आस्था और भक्ति के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार श्रीवास ने विधिवत पूजा-अर्चना और मां गंगा में दीपदान कर किया।![]()
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) सहित अन्य अधिकारियों और बड़ी संख्या में मौजूद नागरिकों ने दीप प्रज्ज्वलित कर मां गंगा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। दीपों की जगमगाती रोशनी से गंगा तट का नजारा मनमोहक हो गया और पूरा वातावरण आध्यात्मिक रंग में रंगा नजर आया।
कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया। आरती के दौरान श्रद्धालुओं ने मां गंगा की आराधना कर जनकल्याण, सुख-समृद्धि और लोकमंगल की कामना की। इस दौरान गंगा तट मां गंगा के जयकारों से गूंज उठा।![]()
गंगा उत्सव ने श्रद्धालुओं को आस्था और भक्ति के साथ मां गंगा के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट करने का अवसर प्रदान किया।
कन्नौज से प्रभाष चंद्र की खास रिपोर्ट