यूपी में 67.50 लाख बुजुर्गों को मिल रही वृद्धावस्था पेंशन, जौनपुर अव्वल

प्रदेश के सभी 75 जिलों में प्रतिमाह मिल रहे 1,000 रुपये, आजमगढ़ दूसरे और गोरखपुर तीसरे स्थान पर
टेन न्यूज़ !! ०५ नवम्बर २०२६ !! डेस्क न्यूज़
शाहजहांपुर,। उत्तर प्रदेश सरकार की वृद्धावस्था पेंशन योजना के माध्यम से प्रदेश के 67.50 लाख बुजुर्गों को आर्थिक सहायता दी जा रही है। समाज कल्याण विभाग के अनुसार, प्रदेश के सभी 75 जिलों में पात्र लाभार्थियों को प्रतिमाह 1,000 रुपये की दर से पेंशन उपलब्ध कराई जा रही है।
पेंशन लाभार्थियों की संख्या के मामले में जौनपुर जनपद प्रदेश में पहले स्थान पर है। यहां कुल 2,24,345 बुजुर्गों को योजना का लाभ मिल रहा है। वहीं 1,97,129 लाभार्थियों के साथ आजमगढ़ दूसरे और 1,72,917 लाभार्थियों के साथ गोरखपुर तीसरे स्थान पर है।
वृद्धावस्था पेंशन में प्रदेश के शीर्ष 10 जिले
- जौनपुर – 2,24,345
- आजमगढ़ – 1,97,129
- गोरखपुर – 1,72,917
- गाजीपुर – 1,69,161
- हरदोई – 1,69,105
- बलिया – 1,68,241
- प्रयागराज – 1,67,536
- प्रतापगढ़ – 1,61,656
- कुशीनगर – 1,59,964
- अंबेडकर नगर – 1,50,835
समाज कल्याण विभाग की ओर से पात्र लाभार्थियों के सत्यापन की प्रक्रिया भी तेजी से संचालित की जा रही है, ताकि योजना का लाभ जरूरतमंद बुजुर्गों तक पहुंचता रहे।
इस संबंध में समाज कल्याण विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने कहा कि प्रदेश सरकार बुजुर्गों की सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा को लेकर संवेदनशील है। सभी 75 जिलों में 67.50 लाख वृद्धजनों को सुगमता से प्रतिमाह 1,000 रुपये पेंशन दी जा रही है। उन्होंने शीर्ष दस जिलों के प्रदर्शन को सराहनीय बताया।