• Fri. Nov 6th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कन्नौज में ऑटो और ई-रिक्शा के रूट निर्धारित, वाहनों पर अंकित किए गए नंबर

ByTen News One Desk

Nov 6, 2026
14 Views

कन्नौज में ऑटो और ई-रिक्शा के रूट निर्धारित, वाहनों पर अंकित किए गए नंबर


यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस की पहल, चालकों को नियमों के पालन के प्रति किया जागरूक


टेन न्यूज़ !! ०६ नवम्बर २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो , कन्नौज यूपी

कन्नौज। शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने ऑटो एवं ई-रिक्शा के रूट निर्धारित कर वाहनों पर रूट नंबर और नाम अंकित किए। इस दौरान चालकों को निर्धारित रूट पर ही वाहन संचालित करने तथा यातायात नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी यातायात शिल्पा वर्मा के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। एडीजी जोन कानपुर के निर्देशों के अनुपालन में यातायात पुलिस ने ऑटो और ई-रिक्शा के लिए रूट निर्धारण की कार्रवाई की।

अभियान के दौरान वाहनों पर निर्धारित रूट नंबर एवं नाम अंकित किए गए। पुलिसकर्मियों ने चालकों को समझाया कि वे अपने निर्धारित मार्ग पर ही वाहन चलाएं, जिससे शहर में यातायात का दबाव कम करने और आवागमन को व्यवस्थित बनाने में मदद मिल सके।

इसके साथ ही अवैध एवं अनधिकृत एलईडी लाइटों के प्रयोग पर प्रतिबंध की जानकारी देते हुए चालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। यातायात पुलिस ने पंपलेट वितरित कर लोगों से यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने तथा नियमों का पालन करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!