• Fri. Nov 6th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

रोमा स्मारक में धूमधाम से मनाया गया दीपावली मिलन समारोह

ByTen News One Desk

Nov 6, 2026
4 Views

रोमा स्मारक में धूमधाम से मनाया गया दीपावली मिलन समारोह


सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन, मंत्री असीम अरुण की अध्यक्षता में हुआ आयोजन


टेन न्यूज़ !! ०६ नवम्बर २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो ,कन्नौज यूपी

कन्नौज, उत्तर प्रदेश। जनपद स्थित रोमा स्मारक में दीपावली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। समारोह की अध्यक्षता सदर विधायक एवं स्वतंत्र प्रभार मंत्री असीम अरुण ने की।

इस अवसर पर दीपावली की शुभकामनाओं के साथ आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया और एक-दूसरे को दीपावली की बधाई देकर पर्व की खुशियां साझा कीं।

समारोह में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। आयोजन के माध्यम से सामाजिक एकता और आपसी सद्भाव का संदेश दिया गया।

कन्नौज से प्रभाष चंद्र की खास रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!