• Fri. Nov 6th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

अमित शाह के देहरादून पहुंचने से पहले विरोध, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया

ByTen News One Desk

Nov 6, 2026
6 Views

अमित शाह के देहरादून पहुंचने से पहले विरोध, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया


गांधी पार्क में रैली निकालने की कोशिश, कई जगह लगे ‘अमित शाह गो बैक’ के नारे


टेन न्यूज़ !! ०६ नवम्बर २०२६ !! अंश कुमार गुप्ता ब्यूरो , उधमसिंहनगर उत्तराखंड

देहरादून, उत्तराखंड। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के शुक्रवार को देहरादून दौरे से पहले राजधानी में विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। ‘अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच’ के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में एकत्र होकर विरोध रैली निकालने का प्रयास किया। पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोका और कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

गृह मंत्री के परेड ग्राउंड पहुंचने और उनके निर्धारित रूट वाले क्षेत्रों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं तथा विपक्षी संगठनों की ओर से विरोध जताया गया। प्रदर्शनकारियों ने कई स्थानों पर ‘अमित शाह गो बैक’ के नारे लगाए और काले झंडे दिखाने का प्रयास किया।

वीवीआईपी दौरे और विरोध प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए दून पुलिस ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी थी। कार्यक्रम स्थलों के आसपास ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगाया गया। परेड ग्राउंड, पुलिस लाइन और आसपास के प्रमुख मार्गों पर नो-पार्किंग जोन घोषित कर यातायात डायवर्ट किया गया। इसके साथ ही ऊंची इमारतों और प्रवेश मार्गों पर पुलिस बल तैनात कर सघन चेकिंग की गई।

विरोध प्रदर्शन के बावजूद गृह मंत्री अमित शाह निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परेड ग्राउंड पहुंचे। यहां उन्होंने 1,474 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इसके बाद शाम को उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति निशान से सम्मानित करने के कार्यक्रम में भी शामिल हुए।

टेन न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!