• Fri. Nov 6th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

रूस में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

ByTen News One Desk

Nov 6, 2026
10 Views

रूस में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी का आरोपी गिरफ्तार


फर्जी इनविटेशन लेटर भेजकर वसूले थे रुपये, तिलहर पुलिस ने वांछित अभियुक्त को दबोचा


टेन न्यूज़ !! ०६ नवम्बर २०२६ !! पप्पू अंसारी

मीरानपुर कटरा /शाहजहांपुर। विदेश (रूस) में नौकरी दिलाने और वहां भेजने का झांसा देकर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने के आरोप में वांछित अभियुक्त को तिलहर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया।

पुलिस के अनुसार, 4 नवंबर 2026 को पीड़ित की तहरीर पर थाना तिलहर में तालिब हुसैन के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि अभियुक्त ने वादी और अन्य लोगों को रूस भेजकर नौकरी दिलाने का भरोसा दिया और इसके नाम पर लाखों रुपये ले लिए। इतना ही नहीं, व्हाट्सएप के माध्यम से कथित फर्जी इनविटेशन लेटर भेजकर भी रुपये मांगे गए।

शिकायत के मुताबिक, रुपये वापस मांगने पर अभियुक्त ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। मामले में वांछित चल रहे तालिब हुसैन (23) पुत्र इरफान निवासी मोहल्ला इस्लाम नगर, थाना कटरा को पुलिस ने 5 नवंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर तिलहर थाना क्षेत्र से दोपहर करीब 1:20 बजे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रभाष चन्द्र, उपनिरीक्षक देवेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार और हेड कांस्टेबल आशीष शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!