• Sat. Nov 7th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, युवक गंभीर घायल

ByTen News One Desk

Nov 7, 2026
4 Views

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, युवक गंभीर घायल


टक्कर के बाद दूसरी बाइक सवार साथी समेत फरार, ग्रामीणों ने पहुंचाई मदद


टेन न्यूज़ !! ०७ नवम्बर २०२६ !! पप्पू अंसारी ,मीरानपुर कटरा

शाहजहांपुर। थाना परौर क्षेत्र के ग्राम भमोरा निवासी जाकिर पुत्र छोटे बाइक से मीरानपुर कटरा के मोहल्ला बंगशान निवासी अपने साढ़ू सलीम पुत्र बशीर के घर आ रहे थे। इसी दौरान गौहापुर के समीप सामने से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी बाइक से उनकी आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जाकिर बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों और राहगीरों ने मानवता का परिचय देते हुए घायल की मदद की। उन्होंने तत्काल कटरा निवासी सलीम, कमरुद्दीन और नदीम को फोन कर घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही जाकिर के साढ़ू सलीम मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए ले गए।

बताया जा रहा है कि दूसरी बाइक पर चालक समेत दो लोग सवार थे। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला बाइक चालक अपने साथी के साथ मौके से फरार हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!