त्योहारों को लेकर एसपी ने तिर्वा में किया पैदल गश्त

सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, सीसीटीवी कैमरे बढ़ाने और नियमित गश्त के दिए निर्देश
टेन न्यूज़ !! ०७ नवम्बर २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज यूपी
कन्नौज। धनतेरस, दीपावली एवं आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने थाना तिर्वा क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
इस दौरान एसपी ने थाना प्रभारी तिर्वा और पुलिस बल के साथ क्षेत्र के विभिन्न स्थानों का भ्रमण किया। उन्होंने आमजन से बातचीत कर उनकी सुरक्षा संबंधी जानकारी ली और लोगों को सुरक्षित माहौल का भरोसा दिलाया।![]()
पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही भीड़भाड़ वाले इलाकों में नियमित पैदल गश्त को और प्रभावी बनाने तथा त्योहारों के दौरान सतर्कता बनाए रखने को कहा।
एसपी ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित पुलिसकर्मी पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करें।
कन्नौज से प्रभाष चंद्र की खास रिपोर्ट।