मिल्कीपुर खैरपुर में धू-धू कर जला रावण का पुतला

जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा मेला परिसर, हजारों दर्शकों ने देखा रावण वध का आयोजन
टेन न्यूज़ !! ०७ नवम्बर २०२६ !! पप्पू अंसारी
मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर । मिल्कीपुर खैरपुर में आयोजित ऐतिहासिक श्रीरामलीला मेले में शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक रावण वध कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ। भगवान श्रीराम द्वारा रावण का वध करते ही मेले में मौजूद हजारों दर्शकों में उत्साह छा गया। रावण के विशाल पुतले में आग लगते ही वह धू-धू कर जल उठा। आतिशबाजी और जय श्रीराम के गगनभेदी जयकारों से पूरा मेला परिसर गूंज उठा।
रावण वध का रोमांचक दृश्य देखने के लिए आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग मेले में पहुंचे। सभी ने धार्मिक आयोजन का आनंद लिया। रावण दहन के माध्यम से संदेश दिया गया कि अहंकार, अन्याय और बुराई कितनी भी शक्तिशाली क्यों न हो, अंत में सत्य और अच्छाई की ही विजय होती है।![]()
इस अवसर पर मेला संचालक अनिल सिंह, मेला प्रबंधक अभिषेक सैनी, मेला अध्यक्ष अनूप सिंह, कोषाध्यक्ष रामआसरे सक्सेना, महामंत्री सोनपाल, रक्षपाल सिंह प्रधान, मनोज सिंह एडवोकेट, मेला संरक्षक कौशल सिंह, जगत चेतन महाराज और रामगोपाल मिश्रा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
रावण वध कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कटरा थाना प्रभारी अवधेश कुमार सेंगर पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे। पुलिस प्रशासन की सतर्कता के बीच पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
श्रीरामलीला मेले में आयोजित रावण वध ने लोगों को मर्यादा, सत्य, धर्म और अच्छाई के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।