नाबालिग से गलत काम के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार

कांट पुलिस ने सरथौली मोड़ की पुलिया के पास से पकड़ा, पॉक्सो एक्ट में दर्ज है मुकदमा
टेन न्यूज़ !! १२ नवम्बर २०२६ !! डेस्क न्यूज़
शाहजहांपुर। थाना कांट पुलिस ने नाबालिग से गलत काम करने के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को ग्राम सरथौली मोड़ की पुलिया के पास से पकड़ा। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, 11 नवंबर 2026 को वादी की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर थाना कांट में मुकदमा अपराध संख्या 511/2026 धारा 65(1)/62 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) एवं 3/18 पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया गया था। तहरीर में आरोपी पर वादी की पुत्री के साथ गलत काम करने का प्रयास करने का आरोप लगाया गया था।
पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देश पर वांछित और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी कांट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। पुलिस ने मामले में वांछित मधुरपाल सिंह पुत्र कृष्णपाल सिंह (40 वर्ष), निवासी ग्राम सरथौली, थाना कांट को 11 नवंबर की रात 8:39 बजे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार तोमर, महिला उपनिरीक्षक निष्ठा लौर और कांस्टेबल देवेंद्र कुमार शामिल रहे।