• Thu. Nov 12th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

खाली प्लॉट में जुआ खेलते तीन आरोपी गिरफ्तार

ByTen News One Desk

Nov 12, 2026
5 Views

खाली प्लॉट में जुआ खेलते तीन आरोपी गिरफ्तार


52 ताश के पत्ते और 4,600 रुपये नकद बरामद


 टेन  न्यूज़ !! १२ नवम्बर २०२६ !! ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल

औरैया। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली औरैया पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक खाली प्लॉट से तीन लोगों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 52 ताश के पत्ते और 4,600 रुपये नकद बरामद किए हैं।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आकाश कुमार पुत्र संतोष कुमार (28 वर्ष), रवि पुत्र अशोक कुमार (32 वर्ष) और अंकुर पाठक पुत्र मूलचन्द (32 वर्ष) के रूप में हुई है। तीनों गोविंद नगर, थाना कोतवाली औरैया के निवासी हैं।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर तीनों आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली औरैया में मुकदमा अपराध संख्या 751/2026, धारा 13 जी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने नियमानुसार विधिक कार्रवाई की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!