भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का कन्नौज में स्वागत

छिबरामऊ, गुरसहायगंज और कन्नौज में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से किया अभिनंदन
टेन न्यूज़ !! १५ नवम्बर २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो ,
कन्नौज। भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के कन्नौज आगमन पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर उनका जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया। छिबरामऊ, गुरसहायगंज और कन्नौज में आयोजित स्वागत कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने को मिला।
प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए विभिन्न स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, पुष्पगुच्छों और नारों के साथ उनका अभिनंदन किया। इस दौरान वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।![]()
पंकज चौधरी ने आत्मीय स्वागत और सम्मान के लिए पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उनके आगमन को लेकर जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा।
इस अवसर पर समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण, ऊर्जा मंत्री कैलाश राजपूत, पूर्व सांसद सुब्रत पाठक, क्षेत्रीय प्रभारी शंकर लाल लोधी, क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू, अर्चना पाण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया, आनंद सिंह, नरेंद्र राजपूत, विपिन दुबे, जीतू तिवारी, राजीव ठाकुर, कुलदीप दोहरे और जिला मीडिया प्रभारी अभिषेक पाण्डेय सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कन्नौज से प्रभास चंद्र की खास रिपोर्ट।