• Sun. Nov 15th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

विद्याश्री पार्थ महाविद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया बाल दिवस

ByTen News One Desk

Nov 15, 2026
7 Views

विद्याश्री पार्थ महाविद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया बाल दिवस


ठाकुर रोशन सिंह इंटर कॉलेज के साथ संयुक्त आयोजन, विद्यार्थियों ने खेलकूद में लिया हिस्सा


टेन न्यूज़ !! १५ नवम्बर २०२६ !! मुनीश चन्द्र शर्मा ,फातेगंज पूर्वी

बरेली। विद्याश्री पार्थ महाविद्यालय एवं ठाकुर रोशन सिंह इंटर कॉलेज, चठिया फैजू में 14 नवंबर को बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ संयुक्त रूप से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के चेयरमैन डॉ. हरिओम सिंह राठौर ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को बाल दिवस की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर डॉ. राठौर ने छात्र-छात्राओं, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों और एनसीसी कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए परिश्रम के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करना आवश्यक है। इसके बाद सभी छात्र-छात्राओं ने भी नेहरू जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों और स्वयंसेविकाओं के साथ एनसीसी कैडेट्स ने समाज सेवा का संकल्प लिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में स्वयंसेवक सुमित, भूपेंद्र, नसीम, रामनिवास, रंजीत, शिवम, कुलदीप, उमेश, लवकुश, कमल कुमार, मोहित, रियाज, अयान, आशीष, अर्शलन, शुभान और शुभानेश सहित स्वयंसेविकाएं रजनी, हिमांशी, किरन, अंशी, वैशाली, बुशरा फातिमा, नाजिया और नासरा मौजूद रहीं। वहीं एनसीसी कैडेट्स शिवम, प्रशांत, प्रदीप, हरवंश, सचिन, सचिन कश्यप और सुरक्षा सहित अन्य विद्यार्थियों ने भी प्रतिभाग किया।

समस्त कार्यक्रम कार्यक्रम अधिकारी मेम्बर सिंह यादव के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस दौरान विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!