• Sun. Nov 15th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

खनन टीम पर हमले का 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

ByTen News One Desk

Nov 15, 2026
9 Views

खनन टीम पर हमले का 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार


पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद


टेन न्यूज़ !! १५ नवम्बर २०२६ !! राकेश सिंह ,

सुलतानपुर। खनन एवं राजस्व टीम पर हमला कर फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को कोतवाली नगर पुलिस ने देर रात मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में हिरासत में लेकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान पांचोपीरन निवासी कामरान खान पुत्र इरफान खान के रूप में हुई है। वह अवैध खनन के दौरान खनन एवं राजस्व विभाग की टीम पर हुए हमले के मामले में वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से .315 बोर का एक अवैध देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली नगर में तीन मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस मुठभेड़ के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर राघवेंद्र सिंह ने जानकारी दी। फिलहाल आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!