चाकू से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद

तिलहर पुलिस ने बीठलपुर प्रहलादपुर मोड़ से दबोचा, आर्म्स एक्ट की धारा भी बढ़ाई
टेन न्यूज़ !! १५ नवम्बर २०२६ !! डेस्क न्यूज़
तिलहर, शाहजहांपुर। तिलहर थाना पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अवैध चाकू भी बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 की बढ़ोतरी करते हुए विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, 13 नवंबर 2026 को वादी की तहरीर पर कालीचरन पुत्र प्रभूदयाल निवासी ग्राम बीठलपुर प्रहलादपुर के खिलाफ मुकदमा संख्या 594/26 धारा 109(1) और 352 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि कालीचरन ने वादी के साथ गाली-गलौज की और विरोध करने पर जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया।
पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 14 नवंबर की रात करीब 8:30 बजे ग्राम बीठलपुर प्रहलादपुर मोड़ के पास से आरोपी कालीचरन को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 की बढ़ोतरी की गई है।
गिरफ्तार आरोपी की उम्र करीब 30 वर्ष बताई गई है। पुलिस के मुताबिक, आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रभाषचन्द्र, उपनिरीक्षक रमाकान्त गौतम और कांस्टेबल गर्वित भाटी शामिल रहे।