मिर्जापुर पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार किया

पहरुआ और पिपरिया नगला गांव से हुई गिरफ्तारी, न्यायालय में किया जाएगा पेश
टेन न्यूज़ !! १५ नवम्बर २०२६ !! डेस्क न्यूज़
मिर्जापुर, शाहजहांपुर। अपराध नियंत्रण और वांछित एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मिर्जापुर थाना पुलिस ने रविवार को दो वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों को उनके गांव स्थित आवास से पकड़ा। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, 15 नवंबर 2026 को क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान वारंटी राजीव पुत्र भभूती निवासी ग्राम पहरुआ को सुबह करीब 4:30 बजे उसके घर से गिरफ्तार किया गया। वह वाद संख्या 1201/24 में धारा 323, 452, 504 और 506 भारतीय दंड संहिता के तहत जारी वारंट में वांछित था।
वहीं, दूसरे वारंटी नीरज उर्फ मिजई पुत्र श्रीकृष्ण धोबी निवासी ग्राम पिपरिया नगला को सुबह करीब 6:50 बजे उसके आवास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, उसके विरुद्ध चोरी और बरामदगी से संबंधित वाद संख्या 1348/24, आयुध अधिनियम के तहत वाद संख्या 1860/24 तथा वर्ष 2008 के वाद संख्या 1164/08 में वारंट जारी थे।
दोनों गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मनोज कुमार, उपनिरीक्षक रामपाल सिंह, चन्द्रपाल सिंह, मुख्य आरक्षी मोहम्मद ईस्माइल, धर्मेन्द्र सिंह, रामकुमार, रणवीर सिंह तथा आरक्षी आशीष मावी, संदीप गौड़ और विशाल कुमार शामिल रहे।