7 Views
छठ महापर्व प्रकृति, जल और सूर्य के प्रति कृतज्ञता का पर्व : योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी छठ महापर्व की शुभकामनाएं, मातृशक्ति को बताया पर्व की सबसे बड़ी शक्ति
टेन न्यूज़ !! १५ नवम्वर २०२६ !! डेस्क न्यूज़ लखनऊ
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छठ महापर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व प्रकृति, जल और भगवान सूर्य के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। यह पर्व श्रद्धा, पवित्रता और अनुशासन की सीख देता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस महापर्व की सबसे बड़ी शक्ति हमारी मातृशक्ति है। छठ पर्व आस्था और समर्पण का प्रतीक है, जो प्रकृति के प्रति सम्मान और जीवन में अनुशासन का संदेश देता है।
उन्होंने सभी भाई-बहनों के सुख, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की।
जय छठी मइया!