• Sun. Nov 15th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

बाइक के पिछले पहिए में फंसा साड़ी का पल्लू, महिला की मौत

ByTen News One Desk

Nov 15, 2026
3 Views

बाइक के पिछले पहिए में फंसा साड़ी का पल्लू, महिला की मौत


शादी समारोह में पूड़ी बेलने जा रही थीं 66 वर्षीय गीता देवी, सिर के बल सड़क पर गिरकर हुईं गंभीर घायल


औरैया। अछल्दा थाना क्षेत्र के गुनौली गांव की एक महिला की बाइक से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठी महिला की साड़ी का पल्लू अचानक पिछले पहिए में फंस गया, जिससे वह असंतुलित होकर सिर के बल सड़क पर गिर पड़ीं। गंभीर हालत में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गुनौली गांव निवासी गीता देवी (66) पत्नी सर्वेश कुमार दुबे शादियों और पार्टियों में पूड़ी बेलने का काम करती थीं। बताया गया कि वह गांव के ही प्रदीप कुमार पुत्र राजकुमार के साथ बाइक से रजुआमऊ गांव में आयोजित एक शादी समारोह में काम करने जा रही थीं। रास्ते में वंशी गांव से निकलते ही अचानक उनकी साड़ी का पल्लू बाइक के पिछले पहिए में फंस गया। इससे वह संतुलन खो बैठीं और सिर के बल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।

प्रदीप कुमार उन्हें निजी वाहन से सीएचसी अछल्दा लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक डॉ. अविचल पांडेय ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका के परिवार में एक बेटा विवेक उर्फ चिंकू है।

सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक मुन्नालाल और मेवालाल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।

ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल, औरैया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!