• Mon. Nov 16th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

पुवायां पुलिस ने अवैध तमंचे और कारतूस के साथ एक आरोपी पकड़ा

ByTen News One Desk

Nov 16, 2026
6 Views

पुवायां पुलिस ने अवैध तमंचे और कारतूस के साथ एक आरोपी पकड़ा


सुनारा बुजुर्ग गांव में आश्रम के पास हुई गिरफ्तारी, शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज


टेन न्यूज़ !! १६ नवम्बर २०२६ !! डेस्क न्यूज़

शाहजहांपुर, । पुवायां थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, 15 नवंबर 2026 को थाना पुवायां की पुलिस टीम शांति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर ग्राम सुनारा बुजुर्ग में प्राथमिक विद्यालय से आगे आश्रम के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई।

तलाशी में उसके कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने उसे दोपहर 3:08 बजे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान रजनीश गुप्ता पुत्र महेश चंद्र गुप्ता (44 वर्ष), निवासी मोहल्ला आनंद वाटिका, थाना पुवायां, जनपद शाहजहांपुर के रूप में हुई।

पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना पुवायां में मुकदमा अपराध संख्या 672/2026 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शिवकुमार, कांस्टेबल शिव कुमार, कांस्टेबल दिनेश सिंह और कांस्टेबल अनुज शर्मा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!